फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   कैब में बैठाकर युवक से लूटपाट, 6 घंटे में पुलिस ने दबोचा आरोपी

कैब में बैठाकर युवक से लूटपाट, 6 घंटे में पुलिस ने दबोचा आरोपी

Mon, 15 Apr 2019 11:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
कैब में बैठाकर युवक से लूटपाट, 6 घंटे में पुलिस ने दबोचा आरोपी
कैब में बैठाकर युवक से लूटपाट, 6 घंटे में पुलिस ने आरोपी दबोचा
विज्ञापन

गुरुग्राम। कैब में बैठाकर युवक से मारपीट कर लूटपाट करने का मामला सेक्टर-65 थाना पुलिस ने दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 6 घंटे में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश कर 4 दिन की रिमांड पर लिया है। सेक्टर-65 थाना प्रभारी निरीक्षक शुक्रपाल ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी ने गुरुग्राम में चार और दिल्ली में दो वारदात को अंजाम दिया है। पूछताछ में अन्य वारदात का भी खुलासा हो सकता है।

पुलिस के मुताबिक, साउथ पटेल नगर दिल्ली निवासी आकाश जैन ने बताया कि वह किसी काम से सेक्टर-65 स्थित धुत टाइम रेजीडेंसी आए हुए थे। यहां से वापस दिल्ली जाने के लिए उन्होंने कैब बुक की। वह सोसाइटी के बाहर अपनी कैब का इंतजार कर रहे थे कि इस दौरान एक अन्य ओला कैब चालक अपनी कैब लेकर आया और आकाश से अपनी गाड़ी में ही चलने की जिद्द करने लगा। उसने किराया कम लेने की बात कहकर आकाश को अपनी गाड़ी में बैठा लिया। आरोप है कि कुछ दूर चलकर आरोपी ने आकाश के साथ मारपीट कर 2 हजार रुपये नकद और मोबाइल छीन लिया। इस पर पीड़ित आकाश ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सेक्टर-65 थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए क्षेत्र से ही आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी की पहचान दिल्ली निवासी जसबीर शौकीन के रूप में हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed