फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   थाने में ड्राइवर से वसूली करने पर थाना प्रभारी सहित 4 पुलिसकर्मी निलंबित

थाने में ड्राइवर से वसूली करने पर थाना प्रभारी सहित 4 पुलिसकर्मी निलंबित

Wed, 08 Aug 2018 05:56 PM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 05:56 PM IST
विज्ञापन
थाने में ड्राइवर से वसूली करने पर थाना प्रभारी सहित 4 पुलिसकर्मी निलंबित
थाने में ड्राइवर से वसूली करने पर थाना प्रभारी सहित 4 पुलिसकर्मी निलंबित
विज्ञापन

गुरुग्राम। गाड़ी ड्राइवर को अवैध रूप से हिरासत में रखने व वसूली करने के मामले में खेड़कीदौला थाना प्रभारी सहित 4 पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। मंगलवार देर शाम पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) मानेसर कुलविंद्र सिंह ने खेड़कीदौला थाना प्रभारी प्रवीण मलिक, सहायक उप निरीक्षक धर्मेंद्र, हेड कांस्टेबल राजेश सहित थाने के मुंशी (एमएचसी) सुखबीर को निलंबित करने व विभागीय कार्रवाई करने की सिफारिश पुलिस आयुक्त केके राव से की। पुलिस आयुक्त ने कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। उक्त पुलिसकर्मियों को डीसीपी मानेसर ने खेड़कीदौला थाने में ड्राइवर से मोलभाव करते रंगे हाथ पकड़ा था।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि मंगलवार शाम को खेड़कीदौला थाना पुलिस ने डीजल का एक टैंकर पकड़ा है। सूचना थी कि ड्राइवर टैंकर चोरी कर ले जा रहा है। थाना पुलिस ने टैंकर कब्जे में ले लिया और ड्राइवर से पूछताछ के बाद बिना किसी कागजी कार्रवाई के थाने में बैठा लिया। मामले को निपटाने के लिए मोलभाव किया जा रहा था। उसी दौरान पुलिस उपायुक्त वहां पहुंच गए और मोलभाव करते रंगे हाथ दबोच लिया। प्रारंभिक जांच में थाना प्रभारी, सहायक उप निरीक्षक, हेड कांस्टेबल के साथ-साथ थाने के मुंशी की भी संलिप्तता पाई गई, जिस पर मंगलवार को लाइन हाजिर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed