फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   नौकरी के पहले दिन अमेजन कंपनी का 4 लाख का सामान लेकर 2 डिलीवरी ब्वाय फरार

नौकरी के पहले दिन अमेजन कंपनी का 4 लाख का सामान लेकर 2 डिलीवरी ब्वाय फरार

Wed, 25 Jul 2018 10:37 PM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
नौकरी के पहले दिन अमेजन कंपनी का 4 लाख का सामान लेकर 2 डिलीवरी ब्वाय फरार
अमेजन कंपनी का 4 लाख का सामान लेकर 2 डिलीवरी ब्वाय फरार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नौकरी के पहले ही दिन अमेजन कंपनी के 2 डिलीवरी ब्वॉय करीब 4 लाख रुपये के 37 पैकेट सामान लेकर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार सेक्टर-46 निवासी कर्मवीर छाछल की स्किल मैनेजमेंट कंपनी अमेजन के लिए काम करती है। पांच दिन पहले खुर्जा जंक्शन बुलंदशहर उत्तर प्रदेश निवासी पंकज कुमार चौहान व हाथरस उत्तर प्रदेश निवासी देवेंद्र सिंह नौकरी पर आए थे। इनकी पुलिस वैरिफिकेशन करवाने व प्रशिक्षण देने के उपरांत उन्हें सामान डिलीवरी के लिए लगा दिया गया। 5 जुलाई को सामान डिलीवरी देने जाने के पहले दिन उन्हें करीब 4 लाख रुपये के 37 पैकेट सामान डिलीवरी के लिए दिए गए। यह सामान लेने के बाद आरोपी फरार हो गए और न तो यह पैकेट डिलीवरी किए और न ही वापस कंपनी पहुंचे। इस पर सेक्टर-18 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच कर रहे हेड कांस्टेबल अनिल कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

-----पवन सेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed