{"_id":"5b6329224f1c1bb15c8b5dfe","slug":"51533225250-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाने के साथ 3 अवैध निर्माणों को किया सील","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अतिक्रमण हटाने के साथ 3 अवैध निर्माणों को किया सील
Updated Thu, 02 Aug 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिक्रमण पर चला
इनफोर्समेंट का डंडा
गुरुग्राम। नगर निगम की इनफोर्समेंट टीमों ने बृहस्पतिवार को शहर के कई क्षेत्रों को अतिक्रमण मुक्त करवाया। टीमों ने न्यू कालोनी क्षेत्र में बन रही तीन अवैध निर्माणों को भी सील किया, वहीं दूसरी ओर सदर बाजार, रामलीला ग्राउंड, हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन, इफ्को मेट्रो स्टेशन, सेक्टर-29, सिलोखरा, जलवायु विहार एवं पार्क सेंट्रा के आसपास के क्षेत्र में अतिक्रमण को हटाया।
कार्यकारी अभियंता सत्यवान की टीम ने न्यू कालोनी क्षेत्र में अवैध रूप से बनाए जा रहे 3 निर्माणों को सील करने सहित सदर बाजार एवं रामलीला ग्राऊंड में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। वहीं कार्यकारी अभियंता धर्मबीर मलिक और गोपाल कलावत के नेतृत्व में गठित इनफोर्समेंट टीमों ने जोन-3 और जोन-4 क्षेत्र में रेहड़ी-पटरी, टपरीनुमा स्टॉलों, दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण सहित अन्य प्रकार के अस्थाई अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। ब्यूरो