फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   बेरोजगारी से परेशान युवक ने की आत्महत्या

बेरोजगारी से परेशान युवक ने की आत्महत्या

Thu, 31 May 2018 11:36 PM IST
Updated Thu, 31 May 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
बेरोजगारी से परेशान युवक ने की आत्महत्या
बेरोजगारी से परेशान युवक ने की आत्महत्या
विज्ञापन

- शमशान घाट के पास पेड़ से लटका मिला शव
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बेरोजगारी से परेशान एक युवक ने बुधवार देर रात पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। युवक नौकरी न मिलने के कारण काफी दिनों से तनाव में था। बृहस्पतिवार को लोगों ने शव को पेड़ से लटके देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार गांव बढ़ा निवासी अजय कुमार 10वीं पास था और नौकरी की तलाश में था। नौकरी के लिए वह काफी स्थानों पर चक्कर काटकर परेशान हो गया था, जिससे वह तनाव में था। बुधवार रात को वह घर से दोस्त की स्कूटी लेकर निकला था। गांव बढ़ा व नवादा के बीच बने शमशान घाट के पास स्कूटी नीम के पेड़ के नीचे लगाकर युवक ने रस्सी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। बृहस्पतिवार सुबह युवक को जब लोगों ने देखा तो पहले उन्हें लगा कि युवक दातुन तोड़ रहा है। जब काफी देर तक उसमें हलचल नहीं हुई तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। मामले की जांच कर रहे सहायक उप निरीक्षक धर्मेन्द्र सुहाग ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। युवक ने बेरोजगारी से तंग आकर यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed