{"_id":"5b0ee4444f1c1ba06e8b574b","slug":"51527702596-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजिस्ट्री की कॉपी देने की एवज में रिश्वत लेता रेवाड़ी में पटवारी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रजिस्ट्री की कॉपी देने की एवज में रिश्वत लेता रेवाड़ी में पटवारी गिरफ्तार
Updated Wed, 30 May 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रजिस्ट्री की कॉपी देने की एवज में रिश्वत लेता पटवारी रेवाड़ी में गिरफ्तार
-गुुरुग्राम की टीम ने शिकायत मिलने पर की थी रेवाड़ी में छापेमारी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। रजिस्ट्री की कॉपी देने की एवज में 2000 रुपये की रिश्वत लेते पटवारी को बुधवार को गुरुग्राम स्टेट विजिलेंस ब्यूरो ने रेवाड़ी मुख्यालय से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई विजिलेंस ने एक व्यक्ति की शिकायत के आधार पर की है।
स्टेट विजिलेंस ब्यूरो को दी शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने रेवाड़ी में एक मकान की रजिस्ट्री करवाई थी। रजिस्ट्री होने के बाद वह दस्तावेज लेने के लिए पटवारी विक्रम सिंह के पास गए थे। विक्रम सिंह ने रजिस्ट्री की कॉपी देने की एवज में उनसे 2 हजार रुपये की मांग की। इस पर उन्होंने स्टेट विजिलेंस ब्यूरो गुरुग्राम को शिकायत दी। शिकायत मिलते ही ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर टीम को रेवाड़ी भेजा गया। रेवाड़ी में निरीक्षक विनोद कुमार के साथ टीम ने छापेमारी की। जहां विक्रम सिंह पटवारी को 2 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया गया। विजिलेंस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
--