फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   बाइक सवार युवकों ने छीनी चेन व पर्स

बाइक सवार युवकों ने छीनी चेन व पर्स

Thu, 12 Apr 2018 10:59 PM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवार युवकों ने छीनी चेन व पर्स
बाइक सवार युवकों ने छीना पर्स और चेन
विज्ञापन

गुरुग्राम। शहर में बाइक सवार युवकों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बाइक सवार युवकों ने युवती से जहां पर्स छीन लिया वहीं महिला से चेन छीनकर फरार हो गए। इसकी शिकायत पीड़ितों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
डीएलएफ फेस-2 थाना पुलिस को दी शिकायत में मूल रूप से लुधियाना पंजाब निवासी प्रियंका धवन ने कहा कि वह डीएलएफ फेस-2 में रहती हैं। बुधवार सुबह वह अपने घर से बाहर कहीं जाने के लिए निकली थी। इस दौरान स्कूटी पर सवार कुछ युवक आए जिन्होंने उसका बैग छीन लिया और फरार हो गए। बैग में 20 हजार रुपये नकद, एटीएम कार्ड सहित जरूरी दस्तावेज थे।
विज्ञापन

पालम विहार थाना पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-23 निवासी उर्वशी मारवाह ने कहा कि वह बुधवार शाम को घर के बाहर घूमने के लिए निकली थी। जब वह पार्क के पास पहुंची तो एक बाइक पर सवार होकर दो युवक आए जिन्होंने उनके गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed