फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   पुलिस मुठभेड़ के बाद कौशल गैंग का मुख्य सदस्य अमित गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ के बाद कौशल गैंग का मुख्य सदस्य अमित गिरफ्तार

Fri, 10 Aug 2018 07:24 PM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ के बाद कौशल गैंग का मुख्य सदस्य अमित गिरफ्तार
नोट : करनाल के लिए भी जरूरी :
विज्ञापन


-पेज..3 के लिए::
----------------------
मुठभेड़ में कौशल गैंग का मुख्य बदमाश अमित गिरफ्तार
-गुरुग्राम पुलिस ने एक लाख और करनाल पुलिस ने पांच हजार का इनाम घोषित किया हुआ था
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा एसटीएफ की मोस्ट वांटेड की सूची में शामिल रहा कुख्यात गैंगस्टर कौशल गैंग का ’दाहिना हाथ’ कहा जाने वाला बदमाश अमित डागर गुरुग्राम पुलिस की गिरफ्त में आ गया। बृहस्पतिवार देर रात धनवापुर रोड पर पुलिस की अपराध ईकाई-10 के साथ हुई मुठभेड़ में जवाबी फायरिंग करते हुए अमित और उसके साथी अनिल उर्फ लट्ठ को दबोच लिया गया। मुठभेड़ में अमित के पैर में गोली लगी है। हालांकि वह खतरे से बाहर है। उसकी गिरफ्तारी गुरुग्राम पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है।
शुक्रवार को प्रेसवार्ता में डीसीपी (क्राइम) सुमित कुमार ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर बृहस्पतिवार देर रात धनवापुर रोड पर इंचार्ज इंस्पेक्टर सज्जन कुमार के नेतृत्व ने पुलिस टीम ने नाकाबंदी की। इस दौरान आई-20 गाड़ी में सवार अमित और उसका साथी अनिल वहां पहुंचे। पुलिस नाकाबंदी में बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। सात-आठ राउंड फायरिंग के बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अमित के पैर में गोली लगी। दोनों को दबोच लिया गया। उनके पास से एक विदेशी और एक देसी पिस्तौल बरामद हुई है। कौशल के फरार होने के बाद अमित ही कौशल गैंग के नाम पर क्रिकेट बुकी और लोगों को डरा धमकाकर वसूली करता था। अमित के सिर पर गुरुग्राम पुलिस ने एक लाख और करनाल पुलिस ने पांच हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था।
विज्ञापन


कौशल का राजदार है अमित
गुरुग्राम के नाहरपुर रूपा से अपराध की दुनिया में कदम रखने वाला अमित डागर, कौशल और सूबे पटवारी तीनों दोस्त हुआ करते थे। उगाही और अन्य वारदात में शामिल होने के बाद उन्होंने कौशल गैंग बनाया। सूत्रों के मुताबिक गैंग सरगना कौशल और सूबे पटवारी के अंडरग्राउंड होने के बाद से अमित गैंग को चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


महेश उर्फ अटैक की हत्या सहित 8 कत्ल में शामिल था अमित
झाड़सा के बदमाश महेश उर्फ अटैक की सितंबर 2016 में हुई हत्या में अमित की मुख्य भूमिका थी। छैलू गैंग के सरगना छैलू की हत्या में भी अमित का नाम सामने आया था। फर्रुखनगर में हुए सतबीर हत्याकांड, रेवाड़ी के कानूनगो, सोहना में अन्नी गुर्जर हत्याकांड, करतापुर निवासी संजय सरपंच हत्याकांड और बदमाश सुरेंद्र की पत्नी की हत्या की साजिश उसी ने रची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed