फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   धार्मिक भावनाओं को आहत करने पर 6 गिरफ्तार, भेजा जेल

धार्मिक भावनाओं को आहत करने पर 6 गिरफ्तार, भेजा जेल

Thu, 26 Apr 2018 11:24 PM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
धार्मिक भावनाओं को आहत करने पर 6 गिरफ्तार, भेजा जेल
धार्मिक भावनाओं को आहत करने पर 6 गिरफ्तार, भेजा जेल
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-53 थाना क्षेत्र के खाली ग्राउंड में नमाज पढ़ने के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा नमाजियों की धार्मिक भावनाओं को आहत किया गया। असामाजिक तत्वों द्वारा जय श्रीराम के धार्मिक नारे लगाते हुए नमाजियों को धमकाया गया और भविष्य में यहां नमाज न पढ़ने की चेतावनी भी दी गई। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर बृहस्पतिवार को सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार वाजिद खान नेहरू युवा संगठन के चेयरमैन हाजिद शहजाद ने शिकायत में कहा कि सेक्टर-53 थाना क्षेत्र में पारस अस्पताल के पास खाली पड़ी जमीन पर प्रत्येक शुक्रवार को करीब 2 हजार नमाजी नमाज पढ़ने आते हैं। करीब 20 दिन पहले आधा दर्जन असामाजिक तत्वों ने खाली ग्राउंड में नमाज न पढ़ने की धमकी दी। इसके बाद 20 अप्रैल शुक्रवार को फिर से ग्राउंड मेें आकर अभद्रता की। आरोप है कि इस दौरान नारे लगाते हुए नमाज नहीं पढ़ने दी और वहां से नमाजियों को भगा दिया। आरोपियों ने यहां माहौल खराब करने की कोशिश की। इस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। इस मामले में सामने आए वीडियो और स्थानीय लोगों की मदद से आरोपियों की पहचान हुई।
विज्ञापन

सेक्टर-53 थाना पुलिस ने 25 अप्रैल को शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान गांव वजीराबाद निवासी अरुण, मनीष, दीपक, मोनू व कन्हेई निवासी मोहित व राजेंद्र के रूप में हुई। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरविंद दहिया ने बताया कि बृहस्पतिवार को आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed