फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   स्वास्थ्य विभाग के रडार पर ऑनलाइन फार्मेसी

स्वास्थ्य विभाग के रडार पर ऑनलाइन फार्मेसी

Wed, 08 Aug 2018 09:40 PM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के रडार पर ऑनलाइन फार्मेसी
स्वास्थ्य विभाग की ऑनलाइन फार्मेसी पर टेढ़ी नजर
विज्ञापन

-हर्बल दवा की आड़ में विदेश में नशीली गोलियां बेचने का मामला सामने आने के बाद हुआ सतर्क
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। ऑनलाइन फार्मेसी की आड़ में चल रहे अवैध धंधों पर लगाम लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। इस क्रम में विभाग ऑनलाइन फार्मेसियों पर की जा रही दवाओं की खरीद-बिक्री पर नजर रख रहा है।
हाल में मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने गुरुग्राम में छापामारी कर हर्बल दवा की आड़ में विदेशों में नशीला पदार्थ भेजने वाली ऑनलाइन फार्मेसी का भंडाफोड़ किया था। मौके से 22 हजार नशीली गोलियां बरामद की थीं।
विज्ञापन

जिला औषधि नियंत्रक अमनदीप चौहान की मानें तो यह इस तरह का अपने आप में पहला मामला है। जितनी भी फार्मेसी ऑनलाइन चल रही हैं, वे केवल भारत में ही दवाओं की खरीद-बिक्री करती हैं। यह ऐसी पहली फार्मेसी सामने आई है, जो विदेश में भी दवाइयां सप्लाई करती थी। उन्होंने बताया कि फार्मेसी को सभी दवाओं की खरीद और बिक्री का रिकॉर्ड रखना होता है। भारत में चल रही ऑनलाइन फार्मेसी पर अभी तक प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री का ऐसा कोई भी मामला सामने नहीं आया है, लेकिन इस मामले के बाद से विभाग और सतर्क हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed