{"_id":"5b50bb9d4f1c1b4b748b5e2e","slug":"21532017565-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी दिलाने के बहाने किशोरी से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी दिलाने के बहाने किशोरी से दुष्कर्म
Updated Thu, 19 Jul 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी दिलाने के बहाने किशोरी से दुष्कर्म
क्रॉसर..
- बताने पर दी जान से मारने की धमकी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नौकरी दिलाने के नाम पर सैलून संचालक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि किसी को बताने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मूल रूप से अलवर राजस्थान निवासी करीब साढ़े 17 वर्षीय किशोरी ने कहा कि वह गांव झाड़सा में किराए पर रहती है। 15 जुलाई को वह घर पर अपनी बहन के बच्चों को खिला रही थी। इस दौरान उनके घर के पास सैलून चलाने वाला शाबिर आया। शाबिर ने उसे एक घर में काम दिलाने का झांसा दिया और अपने साथ ले गया। आरोप है कि वह झाड़सा में ही एक मकान की दूसरी मंजिल पर ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस दौरान उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद आरोपी ने उसे झाड़सा में घर के पास छोड़ दिया। पूरा घटनाक्रम पीड़िता ने अपनी बहन को बताया। जिस पर उन्होंने शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
--------