फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   करनाल से आए व्यवसायी से गनप्वाइंट पर गाड़ी छीनी

करनाल से आए व्यवसायी से गनप्वाइंट पर गाड़ी छीनी

Thu, 17 May 2018 11:20 PM IST
Updated Thu, 17 May 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
करनाल से आए व्यवसायी से गनप्वाइंट पर गाड़ी छीनी
करनाल के व्यवसायी से बंदूक की नोक पर कार छीनी
विज्ञापन

गुरुग्राम। बुधवार सुबह करनाल के एक व्यवसायी से तीन बदमाशों ने बंदूक की नोक पर स्विफ्ट डिजायर गाड़ी लूट ली। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार करनाल निवासी व्यवसायी मोहित नागपाल बुधवार सुबह कुछ सामान लेकर करनाल से गुरुग्राम गांव में आए थे। सुबह करीब साढ़े 10 बजे वह अपनी गाड़ी में बैठे पानी पी रहे थे। इस दौरान तीन युवक आए, जिसमें से दो के पास पिस्तौल थी। जिन्होंने उसे बंदूक दिखाकर गाड़ी से नीचे उतार दिया। तीनों गाड़ी में बैठकर पालम विहार की तरफ फरार हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने तुरंत ही शहर में नाकेबंदी कर दी, लेकिन गाड़ी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सकी। मामले की जांच कर रहे एएसई घनश्याम ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed