{"_id":"5afdc0ce4f1c1bd3408b60aa","slug":"21526579406-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम उखाडने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, 30 वारदात सुलझे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम उखाडने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, 30 वारदात सुलझे
Updated Thu, 17 May 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
एटीएम उखाड़ने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, 30 वारदात सुलझीं
क्रॉसर..
- चोरी की पिकअप से आते थे एटीएम मशीन उखाड़ने
- पैसे निकालने के बाद मशीन को नहर में फेंक देते थे
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। एटीएम मशीन उखाड़ने वाले गिरोह के शाहिद उर्फ अडवानी गैंग के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से उखाड़ी गई एक एटीएम मशीन और 10 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। आरोपी पिकअप गाड़ी में आते थे और 10 मिनट में वारदात को अंजाम देकर निकल जाते थे। रुपये निकालने के बाद मशीन को वह नहर में फेंक देते थे। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बृहस्पतिवार को सहायक पुलिस आयुक्त अपराध शमशेर सिंह ने पत्रकारवार्ता में बताया कि आरोपी को 14 मई को गिरफ्तार किया गया था। रिमांड के दौरान उसने कई खुलासे किए। पुलिस के अनुसार गांव वजीराबाद में हुई एटीएम मशीन चोरी के दौरान मिली सीसीटीवी फुटेज से एक आरोपी की पहचान हुई थी। 14 मई को अपराध शाखा बिलासपुर को सूचना मिली कि आरोपी बिलासपुर चौक के पास मौजूद है। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी की पहचान गांव बलई मेवात निवासी इस्ताक उर्फ मुंडल के रूप में हुई थी।
आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन की रिमांड पर लिया गया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने 17 एटीएम उखाड़ने समेत 13 टायर चोरी की वारदात को कबूला है। मशीन को पट्टे से बांधकर पिकअप के जरिए उखाड़कर 10 मिनट में ही फरार हो जाते थे। बाद में मशीन को गैस कटर से काटकर रुपये निकाल लेते थे और मशीन को नहर में फेंक देते थे। गैंग में कुल 11 सदस्य हैं। आरोपी इस्ताक करीब 4 महीने पहले ही उनके गैंग में शामिल हुआ था।
विज्ञापन
वारदात को अंजाम देने से पहले यह रेकी करते थे और सुनसान जगहों के बिना गार्ड के एटीएम को निशाना बनाते थे। मशीन से निकलने वाले रुपयों को यह आपस में बांट लेते थे और उससे ऐश करते थे। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
------