{"_id":"5bd4aa1ebdec22694b42b507","slug":"201540663838-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगे मोबाइल के शौक के लिए करते थे झपटमारी, धरे गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महंगे मोबाइल के शौक के लिए करते थे झपटमारी, धरे गए
Updated Sat, 27 Oct 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महंगे मोबाइल के शौक के लिए करते थे झपटमारी, धरे
गुरुग्राम। महंगे मोबाइल के शौक केे लिए सड़क पर मोबाइल झपटने वाले दो झपटमारों को पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान पकडृा है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अब तक झपटमारी की कई वारदातों को अंजाम देने की बात कुबूली है। बदमाशों के पास से वारदात में प्रयोग की जाने वाली बाइक भी बरामद कर ली गई है। अपराध शाखा डीएलएफ फेज-4 इंचार्ज संदीप कुमार को रात्रि गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि भवानी इंक्लेव के पास दो शातिर बदमाश मोबाइल झपटने की वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं। एसआई अनिल कुमार की अगुवाई में टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों बदमाशों को दबोचा। आरोपियों की पहचान विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी मंजीत उर्फ शिवा और बिहार के मोतिहारी निवासी अरमान के रूप में हुई है।