{"_id":"5b59c2954f1c1b45748b72cb","slug":"201532609173-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन बेचने के नाम पर 1.12 करोड़ की धोखाधड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन बेचने के नाम पर 1.12 करोड़ की धोखाधड़ी
Updated Thu, 26 Jul 2018 06:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन बेचने के नाम पर 1.12 करोड़ की धोखाधड़ी
गुरुग्राम। बुधवार देर शाम जमीन बेचने के नाम पर 1.12 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला भोंडसी थाना पुलिस ने दर्ज किया। जांच जारी है।
शिकायत में गांव भोंडसी निवासी अरुण कुमार उर्फ विक्की ने कहा कि उसने वर्ष 2014 में गांव भोंडसी निवासी विकास से 5 एकड़ कृषि भूमि खरीदने के लिए संपर्क किया था। जमीन का सौदा 5 करोड़ 8 लाख रुपये में तय हुआ था। बयाने के तौर पर 1.12 करोड़ रुपये समय-समय पर विकास को दिए थे। आरोप है कि 7 जुलाई 2018 को जमीन की रजिस्ट्री का समय तय हुआ, लेकिन विकास रजिस्ट्री करवाने के लिए पेश नहीं हुआ। इस पर पीड़ित ने उससे संपर्क किया, लेकिन वह रजिस्ट्री के लिए टाल-मटोल करता रहा। जब उसने अपने स्तर पर इस टालमटोल का पता लगाया तो पाया कि जमीन पहले से दिल्ली निवासी परमेश्वर चंद के नाम पर है। इसका खुलासा होने पर आरोपी विकास व टिंकू ने उसके साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। आरोप है कि विकास की मां व पत्नी ने उसे रुपये वापस मांगने पर झूठे केस में फंसवाने की धमकी भी दी।