{"_id":"5bfaac1bbdec224163421d1e","slug":"191543154715-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तनाव में नर्सिंग छात्रा के आत्महत्या का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तनाव में नर्सिंग छात्रा के आत्महत्या का मामला
Updated Sun, 25 Nov 2018 07:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोस्टमार्टम के बाद छात्रा का शव परिजनों को सौंपा
गुरुग्राम। वजीरपुर स्थित नर्सिंग कॉलेज के होस्टल में तृतीय वर्ष की छात्रा के आत्महत्या के मामले में रविवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस ने परिजनों से भी पूछताछ की जिसमें उसके तनाव का कारणों पता नहीं चल पाया है।
सेक्टर-10ए थाना प्रभारी निरीक्षक यशवंत ने बताया कि मामले में परिजनों ने किसी के खिलाफ शिकायत नहीं दी है। मामले में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है। शनिवार को आर.आर. कॉलेज में मानसिक तनाव से गुजर रही मेडिकल तृतीय वर्ष की छात्रा कोमल (21) ने होस्टल के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसके साथ रहने वाली छात्रा (रूममेट) ने जब कमरे का दरवाजा खोलने की कोशिश की तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी प्रयास के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने होस्टल प्रबंधन को इसकी सूचना दी। दरवाजा तोड़कर जब अंदर प्रवेश किया गया तो कोमल का शव पंखे से लटकता पाया गया। फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी गई।