फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   नायब तहसीलदार सहित तीन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला

नायब तहसीलदार सहित तीन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला

Wed, 21 Nov 2018 05:03 PM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 05:03 PM IST
विज्ञापन
नायब तहसीलदार सहित तीन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला
नायब तहसीलदार सहित तीन पर धोखाधड़ी का केस
विज्ञापन

गुरुग्राम। जमीन पर ऋण लेने के मामले में धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। सेक्टर-40 थाना पुलिस ने अदालत के आदेश पर नायब तहसीलदार सहित 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

सेक्टर-45 निवासी जय कुमार ने शिकायत में कहा कि मई 2016 में उनकी मुलाकात सेक्टर-66 स्थित आरियो अपटॉउन निवासी भारत कपूर से हुई थी। भारत को रुपयों की जरूरत थी जिस पर उसने अपनी 2 कनाल 10 मरला जमीन पर ऋण देने की बात कही थी। इस जमीन पर उसने पहले 1.50 करोड़ रुपये का ऋण मैसर्स हापुड़ फाइनेंस कंपनी से लिया था जिसका भुगतान उसे करना था। जांच के बाद जय कुमार उसे लोन देने को तैयार हो गया। लोन दी गई राशि भारत को 2 वर्ष में 1.5 फीसदी ब्याज सहित लौटानी थी। आरोप है कि तय समय में भारत ने यह रकम नहीं लौटाई। इस पर शर्त के अनुसार वह जमीन को अपने नाम करवाने गया, तो पता लगा कि नायब तहसीलदार ने बिना उनकी मर्जी के जमीन दूसरे व्यक्ति रवि प्रताप सिंह को गिरवी चढ़ाई हुई है। जिससे भारत ने 50 लाख रुपये का कर्ज लिया हुआ है। इस पर उन्होंने अगस्त 2018 में सेक्टर-40 थाना पुलिस को शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जय ने बाद में जेएमआईसी मनीष की अदालत में याचिका दायर कर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed