फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   स्वास्थ्य विभाग ने छापेमारी कर प्रतिबंधित दवाइयां बेचने वालों को किया काबू

स्वास्थ्य विभाग ने छापेमारी कर प्रतिबंधित दवाइयां बेचने वालों को किया काबू

Thu, 19 Jul 2018 10:00 PM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने छापेमारी कर प्रतिबंधित दवाइयां बेचने वालों को किया काबू
स्वास्थ्य विभाग ने छापेमारी कर प्रतिबंधित दवाइयां बेचने वालों को किया काबू
विज्ञापन

-दुकानें की सील, दवाइयां बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक मोबाइल व ट्रांसपोर्टर की दुकान पर छापेमारी कर प्रतिबंधित दवाइयां बेचने वालों को काबू किया है। आरोप है कि विभाग से लाइसेंस लिए बिना ही आरोपी इन प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री करते थे। वहीं छापेमारी के दौरान इन दोनों दुकानों से गर्भपात में इस्तेमाल होने वाली एमटीपी किट भी जब्त की गई है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया जाएगा।
जिला औषधी नियंत्रक अमनदीप चौहान ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि ट्रांसपोर्ट नगर में चल रही डागर कम्यूनिकेशन व मनी ट्रांसफर और तंवर लॉजिस्टिक की दुकान में प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री की जाती है। इसी सूचना के आधार पर बृहस्पतिवार को विभाग की टीम ने क्राइम ब्रांच के साथ मिल दुकानों पर छापेमारी की। जिसमें दोनों दुकानों से भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां व गर्भपात में इस्तेमाल की जाने वाली एमटीपी किट बरामद की गई है।
विज्ञापन

पूछताछ में दुकानदारों के पास इसका कोई लाइसेंस नहीं मिला। जिसपर कार्रवाई करते हुए दोनों दुकानों सहित एक डागर मेडिकल स्टोर को भी सील कर दिया गया है। विभाग को शक है कि यह भी इन दवाइयों की बिक्री करने में शामिल है। इस मामले में दो आरोपी सुनील और कृष्णा को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed