फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   बाइक को टक्कर मारकर की चालक की पिटाई

बाइक को टक्कर मारकर की चालक की पिटाई

Sun, 05 Aug 2018 05:40 PM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 05:40 PM IST
विज्ञापन
बाइक को टक्कर मारकर की चालक की पिटाई
कार सवार युवकों ने बाइक सवार को धुना
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-50 थाना क्षेत्र में आर्टिमिस अस्पताल के पास कार सवार दो युवकों ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। विरोध करने पर आरोपियों ने बाइक सवार की जमकर पिटाई की। उसे बेहोशी की हालत में वहीं छोड़ फरार हो गए। होश आने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मूलरूप से पलवल के गांव सिहोल निवासी प्रदीप सिंह ने बताया कि वह शनिवार को बाइक से आर्टिमिस अस्पताल की तरफ जा रहा था। ट्रैफिक सिग्नल पर वह रुक गया। इस दौरान एक रिट्ज कार भी ट्रैफिक सिग्नल पर पहुंची, जो बाइक को थोड़ी सी छू गई। प्रदीप ने कार चला रहे शख्स को सावधानी बरतने को कहा और आगे बढ़ गया। आरोप है कि पहले उस युवक ने गाली गलौच शुरू कर दी फिर अपनी गाड़ी उसकी बाइक के आगे लगाकर उसे रुकवा लिया। आरोपियों ने उसकी पत्थर से पिटाई की, जिससे वह बेहोश हो गया। होश आने पर पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed