{"_id":"5b7ff4b342c7924674624948","slug":"171535112371-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पीछे देख फ्लाईओवर से कूदा झपटमार, अस्पताल में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस पीछे देख फ्लाईओवर से कूदा झपटमार, अस्पताल में
Updated Fri, 24 Aug 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस पीछे देख फ्लाईओवर से कूदा झपटमार, अस्पताल में
गुरुग्राम। एक झपटमार सेक्टर-31 फ्लाईओवर से एक चेन झपट उस वक्त नीचे कूद गया जब सूचना पर अपराध शाखा सेक्टर-40 उसे दबोचने के लिए पहुंची थी। नीचे गिरने से वह घायल हो गया। उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसके पास कट्टा, 3 कारतूस सहित झपटी हुई 3 सोने की चेन बरामद की गईं। इनमें से एक चेन सेक्टर-40 थाना क्षेत्र में कूदने से कुछ समय पहले पिस्तोल के दम पर एक स्कूटी सवार से लूटी थी। मामले की जांच जारी है।
बृहस्पतिवार को साउथ सिटी-1 निवासी अशोक भारद्वाज ने शिकायत दी थी कि रात करीब 9.30 बजे वह स्कूटी से हूडा सिटी सेंटर से साउथ सिटी-1 जा रहा था। जब सेक्टर-31/45 ट्रैफिक सिग्नल के पास पहुंचा तो एक बाइक पर दो युवक आए। उन्होंने उसे पिस्तोल दिखाकर गले से सोने की चेन लूट ली और फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत मिलते ही अपराध शाखा को भी इसकी सूचना दी। अपराध शाखा सेक्टर-40 को सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध हथियार सहित सेक्टर-31 फ्लाईओवर के पास मौजूद है। टीम फ्लाईओवर के पास पहुंची तो युवक उसे देखकर फ्लाईओवर के ऊपर भागने लगा। उसका पीछा किया गया तो उसने फ्लाईओवर के ऊपर से नीचे छलांग लगा दी। घायल होने की वजह से वह भाग नहीं सका। आरोपी की पहचान नूंह के गांव बैंसी निवासी शौकीन खान के रूप में हुई।
सहायक पुलिस आयुक्त शमशेर सिंह ने बताया कि आरोपी से एक वारदात का खुलासा हो गया है जो उसने कूदने से कुछ ही देर पहले सेक्टर-40 थाना क्षेत्र में अंजाम दी थी। फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती है।