फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   करंट लगने से लाइनमैन की मौत

करंट लगने से लाइनमैन की मौत

Thu, 02 Aug 2018 08:36 PM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
करंट लगने से लाइनमैन की मौत
करंट लगने से लाइनमैन की मौत
विज्ञापन

-जेई के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सोलर फीडर की लाइट ठीक करने गए लाइनमैन को 11000 वोल्ट की लाइन से करंट लगने पर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। पुलिस ने जूनियर इंजीनियर (जेई) के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार महेंद्रगढ़ के गांव लहरोदा निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसका छोटा भाई 26 वर्षीय महेंद्र सिंह करीब डेढ़ वर्ष से डीसी रेट पर असिस्टेंट लाइन मैन के पद पर बिजली निगम में तैनात है। उसकी ड्यूटी साउथ सिटी-2 सब डिविजन में थी। एक अगस्त को जेई रोहतक निवासी विनोद कुमार ने मेट्रो वैली के पास लगे सोलर फीडर पर एक फेस की लाइट गुल होने की बात कहकर उसे तुरंत ठीक करने को कहा। जब धर्मेंद्र ने मौके पर पहुंचकर सर्किट के हेंडल को छुआ वैसे ही उसे 11000 वोल्ट का करंट लग गया। उसे सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अनिल ने आरोप लगाया कि जेई ने उसे लाइन पर काम करने के लिए भेजा, लेकिन 11000 वोल्ट की लाइन को बंद नहीं करवाया। जेई की लापरवाही के कारण ही यह हादसा हुआ है। इस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। डीएलएफ फेस-1 थाना पुलिस ने जेई के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed