फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   हरनेक का दूसरा साथी जगदीश गिरफ्तार

हरनेक का दूसरा साथी जगदीश गिरफ्तार

Thu, 01 Nov 2018 11:28 PM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
हरनेक का दूसरा साथी जगदीश गिरफ्तार
दोहरे हत्याकांड में हरनेक का दूसरा साथी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुुरुग्राम। डीएलएफ फेज-2 में हुए दोहरे हत्याकांड में गुरुग्राम पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बुधवार रात पुलिस की टीम ने उत्तराखंड के गांव परमगढ़ में छापेमारी करते हुए मास्टरमाइंड हरनेक सिंह के साथी जगदीश को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, पुलिस ने दिल्ली के अलीपुर बॉर्डर से मृृतक जसकरण की टांग, कपड़े और स्कूटर की चाबी बरामद कर ली है। एसीपी डीएलएफ करन गोयल के मुताबिक बरामद अंगों का पोस्टमार्टम करा लिया गया है। शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

दोहरे हत्याकांड में मास्टरमाइंड हरनेक सिंह के बार-बार बयान बदलने के बाद पुलिस की कई टीमें हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड में जांच पड़ताल कर रही थी। बुधवार रात को पुलिस ने उत्तराखंड के चमौली जिले के परमगढ़ गांव में छापेमारी करते हुए जगदीश को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक जसकरण की हत्या में हरनेक के साथ जगदीश की भी भूमिका रही है। सहायक पुलिस आयुक्त करण गोयल के मुताबिक जगदीश की गिरफ्तारी से मामले की जांच आसान हो जाएगी। उ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed