{"_id":"5b59b0be4f1c1b827d8b4bba","slug":"161532604606-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम ने भी आरोपियों के खिलाफ करवाया मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निगम ने भी आरोपियों के खिलाफ करवाया मामला दर्ज
Updated Thu, 26 Jul 2018 05:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी काम में बाधा डालने का केस दर्ज
गुरुग्राम। 22 जुलाई को वार्ड-32 के कन्हई में नगर निगम पार्षद व निगम आयुक्त द्वारा लगाए गए खुला दरबार के दौरान सरकारी काम में बाधा डालने पर निगम ने बृहस्पतिवार को आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। निगम के कार्यकारी अभियंता धर्मबीर मलिक की शिकायत पर सुशांत लोक थाने में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस जांच कर रही है।
जनसमस्याएं सुनने के बाद जब पार्षद पति अतिक्रमण हटवा रहे थे तो कुछ लोग आए और डंडों से उनकी पिटाई कर दी थी। इस मामले में अब नगर निगम ने भी मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज करवाया है। निगम ने शिकायत में कहा है कि पार्षद के साथ मारपीट करने वाले सज्जन सिंह, सुरेश, महेंद्र सहित अन्य लोगों नेे सरकारी काम में बाधा डाली, इसलिए निगम ने कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।