{"_id":"5bdb3ed9bdec22694b42b906","slug":"141541095129-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती से दुष्कर्म
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Thu, 01 Nov 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम सेक्टर-29 थाना क्षेत्र में युवती का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने पार्टी के बहाने युवती को ले जाकर उसका अश्लील वीडियो बनाया और फोटो खींच ली और इसके बाद दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। युवती के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी संदीप कुमार के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक यूपी के बुलंदशहर निवासी 20 वर्षीय युवती चकरपुर गांव में किराये पर रहती है। मई में उसका स्कूल का साथी संदीप कुमार (22) पार्टी में ले जाने के बहाने उसे कहीं ले गया। आरोप है कि युवक ने जबरदस्ती उसकी अश्लील फोटो ली और वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
बुधवार को पीड़िता ने सेक्टर-29 थाना पुलिस में आरोपी के खिलाफ शिकायत दी जिस पर संदीप कुमार के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच कर रही महिला एएसआई मुनेश कुमार ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन