फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   आईटीआई स्टाफ ने महिला कर्मचारी के खिलाफ मोर्चा खोला

आईटीआई स्टाफ ने महिला कर्मचारी के खिलाफ मोर्चा खोला

Fri, 20 Apr 2018 11:24 PM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
आईटीआई स्टाफ ने महिला कर्मचारी के खिलाफ मोर्चा खोला
आईटीआई स्टाफ ने महिला कर्मचारी के खिलाफ मोर्चा खोला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। महरौली रोड स्थित महिला आईटीआई में महिला कर्मचारी के शोषण के मामले में प्रिंसिपल और क्लर्क के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराए जाने के विरोध में आईटीआई स्टाफ ने महिला कर्मचारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। स्टाफ ने जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जाने कराने की मांग की है।

बता दें कि महरौली रोड स्थित महिला आईटीआई में कार्यरत महिला स्टाफ ने पुलिस को दी शिकायत में आईटीआई प्रिंसिपल और क्लर्क पर शोषण का आरोप लगाया था। जिस पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ बृहस्पतिवार को मामला दर्ज कर लिया था। इस मामले के बाद शुक्रवार को महिला आईटीआई ने शिकायतकर्ता महिला कर्मचारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। आईटीआई स्टाफ ने शिकायतकर्ता महिला के खिलाफ जिला उपायुक्त और गुरुग्राम पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि शिकायतकर्ता महिला पर विभागीय जांच चल रही है इससे बचने के लिए महिला ने प्रिंसिपल भीम सिंह और क्लर्क पर मनगढंत आरोप लगा दिए। इससे महिला आईटीआई की छवि खराब हुई है। डीएमएम इंस्पेक्टर देवीलाल ने आरोप लगाया कि महिला कर्मचारी को पहले भी निलंबित किया जा चुका है जिसकी जांच अभी चल रही है। हाल ही में विभागीय आदेश पर उसे गुरुग्राम महिला आईटीआई में दोबारा नियुक्ति दी गई थी जिसके बाद से वह सभी स्टाफ को परेशान कर रही है। स्टाफ ने जिला उपायुक्त और पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed