फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   वेयर हाउस का गेट नहीं खोलने पर सिक्योरिटी गार्ड समेत दो पर जानलेवा हमला

वेयर हाउस का गेट नहीं खोलने पर सिक्योरिटी गार्ड समेत दो पर जानलेवा हमला

Tue, 23 Apr 2019 11:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
वेयर हाउस का गेट नहीं खोलने पर सिक्योरिटी गार्ड समेत दो पर जानलेवा हमला
सिक्योरिटी गार्ड और उसके साथी पर जानलेवा हमला
विज्ञापन

फर्रुखनगर। सिवाड़ी गांव स्थित कंपनी वेयर हाउस का गेट नहीं खोलने पर सिक्योरिटी गार्ड व एक अन्य पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। ट्रक चालक अपने साथियों के साथ वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। फर्रुखनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक सिवाड़ी गांव निवासी कपिल कुमार एक निजी कंपनी के वेयर हाउस में सिक्योरिटी गार्ड तैनात है। सोमवार देर रात को एक ट्रक चालक ने गेट खोलने के लिए बोला। गार्ड के मुताबिक चालक ने अत्यधिक शराब पी रखी थी तो उसने गेट खोलने से साफ इनकार कर दिया। मुख्य गेट नहीं खोलने पर चालक ने अपने मालिक राजबीर फौजी को फोन कर सूचना दी तो कुछ ही देर में 10-15 आदमी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कपिल व उसके साथी कृष्ण की लाठी-डंडों और पत्थरों से मारपीट की। जिसमें दोनों लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए और दोनों को मरा हुआ समझकर आरोपी मौके से फरार हो गए। फर्रुखनगर थाना पुलिस ने दोनों को अस्पताल में दाखिल कराया, जहां कपिल के बयान के आधार पर आरोपी ट्रक चालक समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed