{"_id":"5b6317574f1c1bf6548b6505","slug":"121533220695-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बस ने साइकिल सवार दंपति को कुचला, दोनों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल बस ने साइकिल सवार दंपति को कुचला, दोनों की मौत
Updated Thu, 02 Aug 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल बस ने साइकिल सवार दंपती को कुचला, मौत
-घटना से गुस्साए लोगों ने लगाया जाम, बस में की तोड़फोड़
-बस के साथ 100 मीटर तक घसीटते गए दंपती
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-45 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) की बस ने सेक्टर-44 में बृहस्पतिवार को साइकिल पर जा रहे बुजुर्ग दंपती को टक्कर मारते हुए कुचल दिया। जब तक चालक बस को ब्रेक लगाता तब तक दोनों सड़क पर करीब 100 मीटर तक घसीटते चले गए। बस के नीचे आने से पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अस्पताल पहुंचने से पहले महिला ने भी दम तोड़ दिया। दंपती साउथ सिटी-1 स्थित केआर मंगलम वर्ल्ड स्कूल में नौकरी के लिए जा रहे थे। वारदात के बाद चालक व परिचालक मौके से फरार हो गए। घटना से गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया और बस में जमकर तोड़फोड़ की।
पुलिस के अनुसार मूल रूप से दक्षिणी दिनाजपुर (पश्चिम बंगाल) निवासी ग्यासुद्दीन (58) अपने परिवार के साथ गांव वजीराबाद में किराए पर रहते थे। ग्यासुद्दीन और उनकी पत्नी अंजू आरा (47) सेक्टर-30 स्थित के आर मंगलम स्कूल में हाउस कीपिंग का काम करते थे। वह स्कूल जाने के लिए साइकिल से निकले थे। इस दौरान उनका बेटा फिरोज भी पीछे-पीछे मोटर साइकिल से जा रहा था। आरडी सिटी ट्रैफिक सिग्नल पार करने के बाद डीपीएस सेक्टर-45 की बस के चालक ने दंपती को टक्कर मार दी। दोनों बस के नीचे आने से करीब 100 मीटर तक घसीटते गए। ग्यासुद्दीन ने मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अंजू आरा को लोगों ने फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो चुकी थी। घटना से गुस्साए लोगों ने मौके पर जाम लगा दिया और बस में तोड़फोड़ शुरू कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। स्कूल बस बच्चों को लाने के लिए जा रही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी मदन का कहना है कि मृतक के बेटे फिरोज के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी चालक की पहचान प्रदीप के रूप में हुई। अज्ञात लोगों के खिलाफ जाम लगाने व तोड़फोड़ करने का मामला दर्ज कर लिया गया है।