फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   शादी का झांसा देकर स्टाफ नर्स से होटल में दुष्कर्म

शादी का झांसा देकर स्टाफ नर्स से होटल में दुष्कर्म

Mon, 15 Apr 2019 11:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर स्टाफ नर्स से होटल में दुष्कर्म
शादी का झांसा देकर स्टॉफ नर्स से होटल में दुष्कर्म
विज्ञापन

गुरुग्राम। शादी का झांसा देकर दिल्ली के नामी अस्पताल की स्टाफ नर्स से उसके प्रेमी ने दुष्कर्म किया। आरोपी उसे शादी करने के बहाने घर से डीएलएफ फेज-2 क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में लाया था। जहां उसने वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर डीएलएफ फेज-2 थाना पुलिस ने रविवार को मामला दर्ज कर लिया। सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक तिलक नगर निवासी 24 वर्षीय युवती ने शिकायत में कहा कि वह दिल्ली के नामी निजी अस्पताल में स्टाफ नर्स है। उसकी दोस्ती करीब 4 साल पहले उसी की गली के निवासी केशव गुप्ता से हुई थी। केशव सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम करता है। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। इस बात का जब दोनों के परिजनों को पता लगा तो केशव के परिजन गुस्सा हो गए और शादी नहीं करने देने की बात कही। मगर केशव ने अपने परिजनों को मनाकर उससे शादी करने का वादा किया।
विज्ञापन

पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब केशव के परिजन नहीं माने तो वह उसे शादी करने के बहाने गुरुग्राम ले आया। 13 अप्रैल को वह उसे डीएलएफ फेज-2 स्थित एक गेस्ट हाउस में ले गया। यहां आरोपी ने उससे शादी करने का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने शादी से मना कर दिया और उसे छोड़कर चला गया। इस पर उसने डीएलएफ फेज-2 थाना पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------पवन सेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed