फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   नौकरी दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगे 40 हजार रुपये

नौकरी दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगे 40 हजार रुपये

Tue, 19 Feb 2019 11:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
नौकरी दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगे 40 हजार रुपये
नौकरी दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगे 40 हजार रुपये
विज्ञापन

गुरुग्राम। शहर में नौकरी दिलाने के नाम पर पेटीएम और बैंक खाते में रुपये ट्रांसफर कराकर ठगी करने का मामला सामने आया है। साइबर थाना पुलिस पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक रोहित शर्मा ने शिकायत में कहा कि वह ऑनलाइन वेबसाइट के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे थे। एक नामी वेबसाइट के जरिए उन्हें जून 2018 में एक युवती का फोन आया, जिन्होंने उन्हें नौकरी दिलाने की बात कहते हुए अपने अधिकारी राहुल से बात करवाई। राहुल ने उन्हें झांसे में लेकर ई वेरिफिकेशन, साक्षात्कार सहित अन्य कारण बताकर करीब 40 हजार रुपये पेटीएम व बैंक खाते में ट्रांसफर करा लिए। यह रुपये नौकरी लगने के बाद पहले वेतन के साथ वापस किए जाने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने 40 हजार रुपये देने के बाद 20 हजार रुपये की मांग की। इस बीच रोहित को अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ। इसकी शिकायत साइबर थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि पीड़ित को जिस नंबर से कॉल आई थी वह हरिद्वार के कनखल स्थित सर्वप्रिय विहार में एक व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed