फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   दुधमुही बच्ची को अस्पताल में छोड़कर फरार हुई मां

दुधमुही बच्ची को अस्पताल में छोड़कर फरार हुई मां

Tue, 25 Sep 2018 06:04 PM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 06:04 PM IST
विज्ञापन
दुधमुही बच्ची को अस्पताल में छोड़कर फरार हुई मां
दूधमुंही बेटी को अस्पताल में छोड़कर फरार
विज्ञापन

गुरुग्राम। खांडसा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में एक मां के अपनी डेढ़ महीने की बच्ची को छोड़कर चले जाने का मामला सेक्टर-37 थाना पुलिस ने दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार खांडसा रोड स्थित सनराइज अस्पताल के डॉक्टर गौरव ने शिकायत में कहा कि सोमवार सुबह वह अस्पताल में थे। इस दौरान इमरजेंसी वार्ड में अज्ञात महिला अपनी डेढ़ महीने की बच्ची को छोड़कर फरार हो गई। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर अस्पताल स्टाफ का उस पर ध्यान गया। इसके बाद अस्पताल में व आसपास उसकी मां की तलाश की गई, लेकिन कोई नहीं मिला। इस पर उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी और बच्ची के स्वास्थ्य की जांच की। बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ है। पुलिस ने चाइल्ड लाइन को इसकी सूचना दी और बच्ची को उसे सौंप दिया। सेक्टर-37 थाना पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी महिला की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed