{"_id":"5c07cb36bdec2241c54d137b","slug":"111544014646-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 हजार रुपये में खरीदी थी देसी पिस्तोल, काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
5 हजार रुपये में खरीदी थी देसी पिस्तोल, काबू
Updated Wed, 05 Dec 2018 06:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हजार रुपये में खरीदा था देसी कट्टा, काबू
गुरुग्राम। देसी कट्टे की गोली खरीदने के लिए घूम रहे एक युवक को अपराध शाखा सेक्टर-31 ने दबोच लिया। उससे अवैध पिस्तौल बरामद की गई है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वह देसी कट्टा अलीगढ़ से 5 हजार रुपये में खरीदकर लाया था।
अपराध शाखा के हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि 32 माइल स्टोन के पास एक युवक मौजूद है, जिसके पास कट्टा है। वह गोलियां या बुलेट खरीदने का प्रयास कर रहा है। इस पर टीम के साथ पहुंचकर आरोपी को काबू किया गया। आरोपी की पहचान गांव झाड़सा निवासी विशाल उर्फ लाला के रूप में हुई। आरोपी ने बताया कि वह डिस्क जॉकी (डीजे) है। कुछ दिन पहले वह डीजे लगाने के लिए अलीगढ़ गया था, जहां से वह 5 हजार रुपये में कट्टा खरीदकर लाया था। इसकी गोलियां खरीदने के लिए वह जा रहा था।