{"_id":"5bd4a932bdec226974557479","slug":"111540663602-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले कैब में बैठा युवक को लूटा, फिर 70 रुपये देकर हुए फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले कैब में बैठा युवक को लूटा, फिर 70 रुपये देकर हुए फरार
Updated Sat, 27 Oct 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले कैब में बिठाकर युवक को लूटा, फिर 70 रुपये देकर हुए फरार
गुरुग्राम। साइबर सिटी में कैब में सवारी के नाम पर बैठाकर लूटपाट करने का अनोखा ही मामला सामने आया है। शुक्रवार देर रात कैब सवार बदमाशों ने एक युवक को निशाना बनाते हुए लूटपाट की। सुनसान रास्ते पर युवक के मिन्नतें करने पर बदमाशों ने उसे किराए के 70 रुपये देकर उतार दिया और फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर बादशाहपुर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से सोहना ढाणी गांव निवासी संदीप सैनी रेवाड़ी में कार्यरत है। शुक्रवार रात वह रेवाड़ी से गांव जाने के लिए बस से राजीव चौक पर उतरा। यहां कुछ देर इंतजार करने के बाद सोहना जाने के लिए संदीप कैब में बैठ गया, इतने में दो और युवक बादशाहपुर जाने के नाम पर गाड़ी में बैठ गए। गाड़ी कुछ ही दूरी पर चली थी कि चालक ने सीएनजी डलवाने की बात कहते हुए वाटिका चौक से एसपीआर की ओर गाड़ी मोड़ ली। यहां पुलिस बैरिकेड को पार कर गाड़ी सवार सभी युवकों ने संदीप को गोली मारने की धमकी देते हुए दो मोबाइल और 700 रुपये नकदी छीन लिए। बदमाशों ने उसके तीन एटीएम कार्ड भी लेते हुए पासवर्ड पूछा। उसने दो बार गलत पासवर्ड बताए। पीड़ित के मुताबिक उनके पास स्वैपिंग मशीन जैसा कोई डिवाइस था जिसमें उन्होंने कार्ड स्वैप किया। गलत पासवर्ड पर बदमाशों ने उसे गोली मारने की धमकी दी तो उसने सही पासवर्ड बता दिए। बदमाशों ने जब पीड़ित को गाड़ी से उतारने लगे तो उसने किराए के पैसे मांगे, तो उन्होंने पीड़ित के ही 70 रुपये देकर उसे धक्का देकर फरार हो गए। किसी तरह पीड़ित ने अपने परिजनों को सूचित किया। पीड़ित के मुताबिक पांचों बदमाश बोली से नूंह क्षेत्र के लग रहे थे, जिनकी उम्र 19 से 23 साल के बीच थी।