फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   CPTP burnt in the substation, people remained without electricity for 24 hours

Gurugram News: सबस्टेशन में सीटीपीटी जला, 24 घंटे बिना बिजली के रहे लोग

Fri, 29 Aug 2025 12:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
CPTP burnt in the substation, people remained without electricity for 24 hours
सेक्टर 69 स्थित टयूलिप समूह की सोसाइटियों के 2500 परिवार रहे परेशान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



गुरुग्राम। सदर्न पेरिफेरल रोड स्थित पावर ग्रिड के 33 केवीए सबस्टेशन में सीटीपीटी जल जाने से सेक्टर 69 के ट्यूलिप ग्रुप की सोसाइटियों में बुधवार देर शाम से बृहस्पतिवार शाम तक 24 घंटे बिजली नहीं रही। ट्यूलिप आइवरी के पूर्व आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि इस कारण काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा। ग्रिड से ही बिजली नहीं थी। बुधवार देर शाम साढ़े सात बजे बिजली गई तो बताया गया कि 10.30 बजे तक आएगी मगर बृहस्पतिवार शाम 6.30 बजे तक बिजली का इंतजार करते रहे। सोसाइटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अध्यक्ष हेमंत चंद्र ने कहा कि पावरग्रिड स्थित सबस्टेशन में मरम्मत का काम पूरा हो गया है। इस समस्या के कारण टयूलिप लेमन, ट्यूलिप लीफ, ट्यूलिप आरेंज, ट्यूलिप व्हाईट और ट्यूलिप वायलेट सोसाइटियों में रहने वाले करीब 2500 परिवार प्रभावित हुए हैं। सोसाइटियों को जेनरेटर के डीजल के मद पर एक दिन में करीब 10 लाख रुपये खर्च करने पड़े हैं।

बादशाहपुर सबस्टेशन के एसडीओ ने कहा कि यह सोसाइटी की अपनी बिजली व्यवस्था का मामला है। 33 केवीए स्वीचिंग स्टेशन में ब्लास्ट के कारण गड़बड़ी आई थी, इसे ठीक कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed