{"_id":"68d1392d61d7f3a37907f824","slug":"counselling-for-admission-to-b-pharma-tomorrow-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-67911-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बी. फार्मा में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बी. फार्मा में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग कल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय के फार्मास्यूटिकल साइंसेज विभाग ने बी.फार्मा लैटरल एंट्री सत्र 2025 के लिए खाली सीटों पर दूसरी फिजिकल काउंसलिंग आयोजित करने की घोषणा की है। यह काउंसलिंग केवल उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने समर्थ पोर्टल (https://gurugramuniversityadm.samarth.edu.in/) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया है।
विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार फॉर्म भरने की प्रक्रिया मंगलवार तक रहेगी। इच्छुक उम्मीदवार इस अवधि के भीतर आवेदन कर सकते हैं। काउंसलिंग की तारीख 24 सितंबर निर्धारित की गई है, जिसमें उम्मीदवारों को सुबह 10 बजे तक सेक्टर-51 परिसर में रिपोर्ट करना होगा। यह काउंसलिंग उन अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर है जो बी फार्मा में लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश लेना चाहते हैं लेकिन पहले राउंड में जगह नहीं बना पाए थे। विश्वविद्यालय ने सभी पात्र अभ्यर्थियों से समय पर आवेदन व रिपोर्टिंग करने की अपील की है।