फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Councillors in Sohna stopped the agency's garbage trucks and protested.

Gurugram News: सोहना में पार्षदों ने एजेंसी की कूड़ा गाड़ियों को रोका, प्रदर्शन

Sun, 26 Oct 2025 12:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Councillors in Sohna stopped the agency's garbage trucks and protested.
नगर परिषद के कूड़ा केंद्र में लगने वाली आग के मुद्दे पर हुए एकजुट
विज्ञापन

बोले-कूड़े में आग लगने से आसपास का वातावरण दूषित होने लगा

संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना कस्बे के वार्ड नंबर 13 में बने अस्थायी कूड़ा केंद्र में लगने वाली आग व धुआं फैलने का मुद्दा गर्माने लगा है। शनिवार को पार्षदों ने एजेंसी की गाड़ियों को रोककर प्रदर्शन किया तथा गाड़ी संचालकों को काफी समय तक कूड़ा नहीं डालने दिया। वहीं, चेयरपर्सन प्रतिनिधि के आश्वासन के बाद पार्षद शांत हुए। वहीं परिषद के सभी पार्षद सोमवार को डीएमसी गुरुग्राम से मिलकर उक्त समस्या को हल करने की गुहार लगाएंगे।

कस्बे के पुराने अलवर मार्ग पर वार्ड नंबर 13 में नगरपरिषद ने अस्थायी कूड़ा केंद्र स्थापित किया हुआ है। जहां पर डोर टू डोर एजेंसी के कर्मचारी कस्बे का कूड़ा डालते हैं। केंद्र पर कूड़ा भारी संख्या में एकत्रित हो गया है,जो सड़कों तक फैल गया है। यहां से गुजरने में भी भारी परेशानी होती है। इसके अलावा कूड़े में आग लगने से आसपास का वातावरण काफी दूषित होने लगा है। गंदगी के धुएं से लोग बीमारियों की चपेट में आने लगे हैं। इस क्षेत्र में करीब आधा दर्जन आवासीय काॅलोनियां बसी हुई हैं जिनमें रहने वाले नागरिक नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। वहीं, कूड़े में आग लगने व धुएं की समस्या को लेकर शनिवार को पार्षदों ने एकजुट होकर विरोध जताया। एजेंसी की गाड़ियों को कूड़ा नहीं डालने दिया जिससे काफी देर तक कार्य बाधित रहा। इस अवसर पर पार्षद नीरज सिंगला, हरीश नंदा, कासिम, साहिला आदि मौजूद रहे। सोहना नगरपरिषद के पार्षद सोमवार को डीएमसी गुरुग्राम से मिलेंगे तथा आग लगने व धुएं की समस्या को हल कराने की गुहार लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed