{"_id":"68af5264b9b5fb21b701d114","slug":"councillors-handed-over-the-list-of-development-works-to-the-joint-commissioner-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-65734-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पार्षदों ने संयुक्त आयुक्त को सौंपी विकास कार्यों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पार्षदों ने संयुक्त आयुक्त को सौंपी विकास कार्यों की सूची
विज्ञापन
वार्डों में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने में सहयोग करने का आश्वासन दिया
अमर उजाला ब्यूरो
मानेसर। मानेसर नगर निगम के वार्ड 2, 3, 4, 5 और 6 के पार्षदों ने बुधवार को संयुक्त आयुक्त से मिलकर अपने वार्डों में होने वाले विकास कार्यों की सूची दी। इसी के साथ वार्डों में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने में सहयोग करने का आश्वासन दिया।
संयुक्त आयुक्त के साथ बैठक में पार्षदों ने बताया कि उनके वार्डों में सीवर और पानी की लाइनें डाल दी गई हैं। कुछ वार्डों में गलियों का निर्माण नहीं हुआ है। गांव में कम्युनिटी सेंटर आदि के रखरखाव की जिम्मेदारी पार्षदों को दी जानी चाहिए। सफाई के लिए पर्याप्त कर्मचारी वार्डों में नहीं हैं। कई वार्डों में पंचायत के समय से पंचायती भूमि पर अतिक्रमण है उसे हटाया जाना चाहिए।
संयुक्त आयुक्त हितेेंद्र कुमार ने पार्षदों को बताया कि जिन वार्डों में गलियों या सड़क का निर्माण कार्य रुका हुआ है। निगम क्षेत्र से घरों से कूड़ा उठाने के टेंडर को अनुमति मिल चुकी है, ऐसे में संबंधित एजेंसी नियमानुसर कुछ दिनों बाद घरों से कूड़ा उठाने का काम शुरू कर देगी। इसके अलावा सड़क की सफाई के काम के लिए कर्मचारी तैनात किए गए हैं। सफाई के काम की निगरानी रखने के लिए सभी वार्डों में सहायक सफाई निरीक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन
बैठक में मौजूद हरियाणा सिविल सेवा के अधिकारी प्रदीप अहलावत ने बताया कि इन्हें मानेसर में विशेषकर सफाई के काम में सुधार करने के लिए नियुक्त किया गया है। वे सफाई से संबंधित सभी कामों की निगरानी करेंगे। इस दौरान सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन यादव, डिप्टी मेयर रीमा चौहान , पार्षद रूचि कौशिक, रीपू शर्मा, दिनेश यादव, बाल किशन, नामित पार्षद शेर सिंह, डीटीपी राजेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।