फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Corporation took action against encroachment, removed encroachments from road and footpath

Gurugram News: अतिक्रमण के खिलाफ निगम ने की कार्रवाई, सड़क व फुटपाथ से हटाए कब्जे

Tue, 08 Jul 2025 12:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Corporation took action against encroachment, removed encroachments from road and footpath

विज्ञापन

-सेक्टर 21, 22 व 23ए में अतिक्रमण हटाया, रेहड़ियां भी की जब्त

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। सड़को, फुटपाथों और सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से नगर निगम गुरुग्राम ने अपनी मुहिम को और तेज कर दिया है। नगर निगम की स्ट्रीट वेंडिंग मैनेजमेंट टीम प्रतिदिन अलग-अलग क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में सोमवार को सेक्टर-21, 22 और 23 ए में विशेष अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया गया।



अभियान के दौरान टीम ने क्षेत्र में फैले अतिक्रमण को हटाया। इसमें सड़कों और फुटपाथों पर लगे रेहड़ी, पटरी, खोखे, टपरीनुमा और शेडनुमा ढांचों को प्रमुखता से हटाया गया। कार्रवाई के दौरान मौके से अतिक्रमण करने वालों का सामान भी जब्त किया गया।
विज्ञापन

नगर निगम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण आम नागरिकों की आवाजाही में बाधा बनता है और यातायात व्यवस्था को भी प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि नगर निगम का प्रयास है कि शहर की सड़कें और फुटपाथ अतिक्रमण मुक्त रहें। जो भी व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों ने निगम की इस कार्रवाई का स्वागत किया है और उम्मीद जताई कि शहर में स्वच्छता, सुगमता और सुव्यवस्था को बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। नगर निगम गुरुग्राम ने सभी दुकानदारों और वेंडरों से अपील की है कि वे निर्धारित स्थलों पर ही व्यवसाय करें और सार्वजनिक स्थलों पर अनधिकृत रूप से कब्जा न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed