फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Corona vaccination will be done at 48 government centers today

आज जिले में 48 शासकीय केंद्रों पर होगा कोरोना टीकाकरण

Thu, 02 Sep 2021 07:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 07:35 PM IST
विज्ञापन
Corona vaccination will be done at 48 government centers today
गुरुग्राम। कोरोनारोधी टीकाकरण कार्यक्रम के क्रम में स्वास्थ्य विभाग शुक्रवार को जिले में 48 केंद्रों पर टीका लगाएगा, जिसमें से 5 केंद्रों पर कोवैक्सीन लगाई जाएगी वहीं, 43 केंद्रों पर कोवीशील्ड की पहली व दूसरी डोज लगाई जाएगी। शासकीय केंद्रों पर कुल 19250 डोज लगाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

इसमें से 9050 लोगों को पहली व 10200 लोगों को टीके की दूसरी डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया है। सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक केंद्र पर स्पूतनिक वी वैक्सीन की सिर्फ दूसरी डोज लगाई जाएगी। जिला स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से वाहनों को रवाना किया है, जिसके तहत आगामी समय में अभियान और भी व्यापक होगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जारी निर्देशानुसार व्यापक स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसे आगामी समय में जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन

पांच केंद्रों पर कोवैक्सीन की दूसरी डोज
चौमा सामुदायिक केंद्र, हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानेसर, बादशाहपुर व तिगरा पर कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी। इन सभी केंद्रों पर 160 डोज वॉक इन व 40 डोज ऑनलाइन बुकिंग के लिए उपलब्ध रहेंगी। सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक केंद्र पर स्पूतनिक वी वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी, जिसके 100 स्लॉट उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह से करें ऑनलाइन बुकिंग
वैक्सीन के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुक करने की प्रक्रिया बहुत आसान है। इसके लिए कोविन डॉट जीओवी डॉट इन पोर्टल पर जाकर बुक योर स्लॉट पर क्लिक कर अपना नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा, जिसे पोर्टल पर दर्ज कर साइन इन करना होगा। इसके बाद नाम व आधार नंबर डालकर स्थानीय टीकाकरण केंद्र पर स्लॉट बुक हो जाएगा। खास बात यह है कि एक ही मोबाइल नंबर के जरिए साइन इन कर एक से ज्यादा लोगों के लिए स्लॉट बुकिंग की जा सकती है। टीकाकरण के बाद इसी पोर्टल के जरिए सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed