{"_id":"6148cb7e8ebc3e1e655c174c","slug":"corona-vaccination-at-46-government-centers-today-gurgaon-news-noi605786626","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज 46 शासकीय केंद्रों पर कोरोना टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज 46 शासकीय केंद्रों पर कोरोना टीकाकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। टीकाकरण अभियान के क्रम में मंगलवार को जिले के 46 ग्रामीण व शहरी टीकाकरण केंद्रों पर कोरोनारोधी टीके की पहली व दूसरी डोज लगाई जाएगी। मंगलवार को सिर्फ दूसरी डोज लगवाने वालों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण के तहत स्लॉट आरक्षित रहेगा। प्रत्येक टीकाकरण केंद्र पर 100-100 स्लॉट दूसरी डोज के लिए आरक्षित रहेंगे।
46 केंद्रों में से 5 पर कोवॉक्सिन की दूसरी डोज लगाई जाएगी, जबकि एक केंद्र पर स्पूतनिक वैक्सीन की दूसरी डोज लगेगी। हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन, कम्यूनिटी सेंटर चौमा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिगरा, मानेसर व बादशाहपुर में कोवॉक्सिन की दूसरी डोज लगाई जाएगी। इन सभी केंद्रों पर पहली व दूसरी डोज के रूप में 400 स्लॉट उपलब्ध कराए गए हैं। सेक्टर 31 पॉलीक्लीनिक में कोविशील्ड वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज के 150-150 स्लॉट उपलब्ध रहेंगे, जबकि इसी केंद्र पर स्पूतनिक की दूसरी डोज भी लगाई जाएगी। जिसके 100 स्लॉट उपलब्ध रहेंगे।
25754 को लगा टीका
सोमवार को 25754 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। जिसमें से 11494 को टीके की पहली व 14260 को दूसरी डोज लगी। वहीं, 18952 को शासकीय व 6802 लोगों को निजी केंद्रों पर टीका लगाया गया। अब कुल लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 2902616 पर पहुंच गई है।