फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   corona patnt

नागरिक अस्पताल की ओपीडी में बढ़े मरीज

Sat, 15 May 2021 11:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
corona patnt
गुरुग्राम। कोरोना संक्रमण के बेतहाशा प्रकोप के चलते शहर के शासकीय अस्पतालों में व्यवस्थाएं बिगड़ गई हैं। यही वजह है कि सामान्य ओपीडी के साथ ही आपातकालीन ओपीडी में भी मरीजों की संख्या में खासी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसी क्रम में सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल की आपातकालीन ओपीडी में इन दिनों रोजाना 200 से ज्यादा मरीज आ रहे हैं, जिनमें से ज्यादातर में कोरोना के ही लक्षण देखने को मिल रहे हैं।
विज्ञापन

इनमें से अधिकांश को तो चिकित्सकीय परामर्श देकर भेज दिया जा रहा है लेकिन कुछ गंभीर मरीजों को भर्ती भी करना पड़ रहा है। सामान्य दिनों में अस्पताल की आपातकालीन ओपीडी में एक दिन में इलाज के लिए आने वालों की संख्या 100 से भी कम रहती है लेकिन अब यह आंकड़ा किसी दिन तीन गुना से भी ज्यादा पहुंच जाता है। शनिवार को आपातकालीन वार्ड में मौजूद डॉ. दीप्ति ने बताया कि रोजाना औसतन 200-250 मरीज आ रहे हैं, जिसमें से ज्यादातर को दवाएं देकर भेज दिया जा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना के कहर का आलम यह है कि नागरिक अस्पताल में बेड लगभग भर चुके हैं और मरीजों का अस्पताल के बरामदे में बने चबूतरों पर बिस्तर लगाकर इलाज चल रहा है। यहां पर ऑक्सीजन कन्संट्रेटर लगाकर मरीजों को ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। नागरिक अस्पताल में यह स्थिति पिछले करीब पखवाड़े भर से बनी हुई है। हालांकि, सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनीष राठी ने बताया कि संक्रमण का प्रकोप अब धीरे-धीरे कम होने लगा है तो स्थितियों में तब्दीली की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed