फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   corona patint

कोरोना से एक दिन में सर्वाधिक 18 मरीजों की मौत

Sat, 15 May 2021 11:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
corona patint
गुरुग्राम। दिनोंदिन घटती कोरोना मरीजों की संख्या के कारण जिले का रिकवरी रेट भले ही बढ़ रहा हो लेकिन मरीजों की मौत का आंकड़ा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी क्रम में शनिवार को एक दिन में अब तक के सबसे ज्यादा 18 मरीजों की मौत हुई। इससे पहले मई माह में ही दो दिन ऐसे रहे हैं, जब एक ही दिन में तब तक के सर्वाधिक 17 संक्रमितों की मौत हुई थी। 18 मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 671 पर पहुंच गई है, जिसमें से 458 मरीज पहले से ही किसी न किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे।
विज्ञापन

शनिवार को भी 1691 नए मरीज आए तो उससे कहीं ज्यादा 2636 संक्रमितों को स्वस्थ घोषित किया गया। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 70 हजार 651 पर पहुंच गई है, जिसमें से 1 लाख 41 हजार 994 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। इस समय जिले के अस्पतालों में 1953 लोगों का इलाज चल रहा है तो 72 संक्रमित कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं। वहीं, 25 हजार 961 संक्रमित होम आइसोलेशन में रह रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में कोरोना जांच के लिए जिले में 10 हजार 8 नमूने लैब में भेजे गए हैं, जिसमें से 4324 की रैपिड एंटीजन किट के जरिए जांच की जाएगी जबकि 5684 नमूनों की आरटी-पीसीआर जांच की जाएगी। इसी के साथ कुल जांच की संख्या अब बढ़कर 13 लाख 99 हजार 225 पर पहुंच चुकी है। इसमें से 12 लाख 18 हजार 566 की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, 1620 लोगों को अपनी जांच रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed