फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   corona patient ratio reached to 1.37

गुरुग्राम में 1.37 पर पहुंची कोरोना मरीजों की मृत्यु दर : सीएमओ

Wed, 29 Jul 2020 06:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
corona patient ratio reached to 1.37
गुरुग्राम में 1.37 पर पहुंची कोरोना मरीजों की मृत्यु दर : सीएमओ
विज्ञापन

गुरुग्राम। जिले में कोरोना संक्रमित मरीज अब तेजी से ठीक हो रहे हैं। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के चलते अनुपात बढ़कर 87.05 फीसदी हो गया है जबकि मृत्यु दर कम होकर 1.37 पर पहुंच गई है। सीएमओ डॉ. विरेंद्र यादव ने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान के लिए जिले में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। मरीजों की पहचान होने से कोरोना संक्रमण को रोकने में मदद मिलती है। अभियान के तहत कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में एंटीजन जांच के जरिए व्यापक तौर पर कोविड-19 की जांच की जा रही है। इसके लिए शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जिन लोगों में कोरोना संक्रमण के लक्षण दिख रहे हैं, वह इन शिविरों में जाकर नि:शुल्क जांच करा सकते हैं। जिले में टेस्टिंग के लिए क्षेत्रवार शेड्यूल तैयार किया गया है। इसके अलावा, लोग सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में जाकर भी आरटी-पीसीआर के माध्यम से अपनी जांच करा सकते हैं। सीएमओ ने बताया कि जिले में अब कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

लोगों में बढ़ी जागरूकता
सीएमओ के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग व लोगों के सहयोग से अब लोगों में कोरोना संक्रमण को लेकर जागरूकता भी बढ़ी है। जिला प्रशासन की तरफ से बचाव को लेकर समय-समय पर तमाम जानकारी दी जाती रहती हैं। वहीं कोरोना संक्रमित मरीजों का भी होम आइसोलेशन को लेकर विश्वास पहले की अपेक्षा बढ़ा है। स्वास्थ्य विभाग लोगों को ज्यादा से ज्यादा स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं आयुष विभाग द्वारा लोगों को इम्युनिटी किट का भी वितरण नियमित रूप से किया जा रहा है। अब तक विभाग की तरफ से जिले में 1 लाख 60 हजार इम्युनिटी किट का वितरण कर चुका है। जिन क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण के मामले ज्यादा हैं, वहां आयुष विभाग की टीम द्वारा घर-घर जाकर इम्युनिटी बूस्टर किट का वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed