फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Corona is not stopping, preparation to make Containment Zone

Gurugram News: नहीं थम रहा कोरोना, कंटेनमेंट जोन बनाने की तैयारी

Sat, 15 Apr 2023 01:01 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Sat, 15 Apr 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Corona is not stopping, preparation to make Containment Zone
चंद्रलोक-तिगरा में मिल रहे सबसे अधिक कोरोना मरीज
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। न्यू गुरुग्राम में कोरोना का प्रसार दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। यहां के तमाम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में संक्रमित मरीजों की संख्या 100 के पार है। अप्रैल महीने में अब इस क्षेत्र में 2000 के करीब मरीज मिल चुके हैं। चंद्रलोक, तिगरा और वजीराबाद में बढ़ते कोरोना के मामले स्वास्थ्य विभाग के लिए सिरदर्द बन गए हैं। यहां लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अब न्यू गुरुग्राम में कंटेनमेंट जोन बनाने की तैयारी कर रहा है। हालांकि विभाग का दावा है कि हालात काबू में हैं। लोगों को सावधानी बरतने और नियमों के पालन करने के बारे में लगातार जागरूक किया जा रहा है।
-------

क्षेत्रवार न्यू गुरुग्राम के हालात

न्यू गुरुग्राम में अलग-अलग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के दायरे में मिल रहे कोरोना के संक्रमित मरीजों की आंकड़ा इस महीने में अब तक 1700 के पार पहुंच गया है। चंद्रलोक में सबसे अधिक 545 मरीज मिले हैं। यहां 11 अप्रैल के बाद प्रतिदिन मिलने वाले मरीजों की संख्या 50 या उससे अधिक है। 11 अप्रैल को यहां 49 मरीज मिले, 12 को यह संख्या बढ़कर 75 हो गई। बृहस्पतिवार को यहां संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 100 के करीब पहुंच गया, यहां 95 मरीज मिले। 13 दिनों में यहां 545 मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन

--------

न्यू गुरुग्राम में अब तक कहां कितने मरीज

चंद्रलोक - 545
तिगरा - 389
वजीराबाद - 263
बादशाहपुर - 185
भोंडसी - 130
घाटा - 135
नाथुपुर - 91
------------

बढ़ता गया मर्ज

मर्ज बढ़ता गया, ज्यों-ज्यों दवा की। गुरुग्राम में कोरोना के मामले में कुछ ऐसा ही हुआ। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े इसकी पुष्टि कर रहे हैं कि सावधानियां और सतर्कतस बरतने की हिदायत के बाद कोरोना के मरीज बढ़ते गए। तारीखवार अगर संक्रमित मरीजाें के आंकड़ों पर नजर डाले तो एक और दो अप्रैल को शहर में 99-99 मरीज मिले। तीन को 73, चार 98, पांच 140, छह को 179, सात को 206, आठ को 173, नौ को 217, 10 को 161, 11 को 266, 12 को 293 और 13 अप्रैल को इस साल अब रिकॉर्ड 427 मरीज मिले। शुक्रवार को यह आंकड़ा 404 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------

शुक्रवार को 404 मरीजों में कोरोना की पुष्टि

शुक्रवार को जिले में 404 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई। अब कोरोना मरीजों का आंकड़ा 1612 हो गया है। इनमें से 15 गंभीर हालात में विभिन्न अस्पतालों में भर्ती है तो 1597 मरीज घर रहकर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। 177 मरीज स्वस्थ हुए। जिले की संक्रमण दर 14.33 फीसदी है। 2819 संदिग्धों के नमूने जांच के लिए लिए गए थे, जिनमें से 327 की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
----------

न्यू गुरुग्राम में कंटेनमेंट जोन बनाने की तैयारी है। फिलहाल लोगों को सावधानी बरतने और सतर्क रहने के बारे जागरूक किया जा रहा है।

डॉ. जेपी राजलीवाल, नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed