फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Corona infection kills 15, 2144 new patients arrive

कोरोना संक्रमण से 15 की मौत, 2144 नए मरीज आए

Fri, 14 May 2021 11:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Corona infection kills 15, 2144 new patients arrive
गुरुग्राम। जिले में कोरोना संक्रमण के चलते होने वाली मौतों का आंकड़ा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिले में कोरोना संक्रमण के कारण 15 लोगों की मौत हुई जबकि 2144 नए मरीज आए। वहीं, 3532 लोगों को स्वस्थ घोषित किया गया। इसी के साथ अब संक्रमण के चलते दम तोड़ने वालों का आंकड़ा बढ़कर 653 पर पहुंच गया है, जिसमें से 448 पहले से ही किसी न किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे।
विज्ञापन

2144 नए मरीज आने के बाद अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख 68 हजार 960 पर पहुंच गया है, जिसमें से 28949 मरीज जिले में सक्रिय हैं। वहीं, 1 लाख 39 हजार 358 संक्रमित अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। अब जिले के अस्पतालों में 2293 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि कोविड केयर सेंटर में 79 मरीजों का इलाज चल रहा है। साथ ही 26 हजार 577 संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। शुक्रवार को जिले में 10 हजार 200 लोगों ने कोरोना की जांच के लिए नमूने दिए, जिसमें से 4132 ने रैपिड एंटीजन जांच व 6068 मरीजों ने आरटी-पीसीआर जांच के लिए नमूने दिए। अभी 1372 लोगों की जांच रिपोर्ट लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed