{"_id":"6251c62e874d5344c26d87eb","slug":"corona-gaining-momentum-now-everyone-s-precautionary-dose-gurgaon-news-noi642001113","type":"story","status":"publish","title_hn":"रफ्तार पकड़ रहा कोरोना, अब सबको एहतियाती खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रफ्तार पकड़ रहा कोरोना, अब सबको एहतियाती खुराक
विज्ञापन
गुरुग्राम। पाबंदियां हटने के बाद कोरोना ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। हालांकि मरीज बढ़ने की रफ्तार अभी धीमी है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में संक्रमण दर तेजी से बढ़ेगी। केंद्र की ओर से मिली चेतावनी के बाद स्वास्थ्य विभाग ज्यादा सतर्क हो गया है। विभाग ने फिर से जांच बढ़ाने पर फोकस कर दिया है। इसी बीच अब वयस्कों को भी एहतियाती खुराक की तैयारी कर ली गई है। रविवार से शहर के चुनिंदा निजी अस्पतालों में एहतियाती खुराक दी जाएगी।
कोरोना संक्रमण बढ़ने पर गौर करें तो शनिवार को 1252 संदिग्धों की जांच के बाद 66 नए मामले सामने आए हैं। 83 संदिग्धों की रिपोर्ट अभी नहीं मिल पाई है। अब जिले में कुछ संक्रमित मरीजों की संख्या 293 हो गई है। इनमें से केवल एक मरीज ही गंभीर स्थिति का बताया जा रहा है। 292 मरीज घर रहकर की उपचार ले रहे हैं।
इस महीने के सिलसिलेवार आंकड़े पर गौर करें तो कोरोना की गति का अंदाजा लगाया जा सकता है। एक अप्रैल को 3342 की जांच के बाद 39 लोगों में इसकी पुष्टि हुई। दो अप्रैल को यह आंकड़ा बढ़कर 41 हो गया। गौर करने लायक बात यह है कि इस दिन जांच भी कम हुई। 2819 लोगों की जांच के बाद आंकड़ा बढ़ गया। 3 अप्रैल को जांच और घटी और छह नए मरीज बढ़े। इस दिन 1684 की जांच के बाद 47 मरीज मिले। 4 अप्रैल को जांच घटने के साथ ही मरीजों की बढ़ती संख्या से कुछ राहत मिली और कुल 1269 जांच के बाद 36 मरीज मिले। 5 अप्रैल को 1413 की जांच के बाद 9 मरीज बढ़े और यह संख्या इस महीने में पहली बार 50 को पार कर 55 हो गई। 6 अप्रैल को 1456 की जांच के बाद सीधे 10 मरीज कम हुए और एक दिन में मिलने वाला आंकड़ा 45 पर पहुंच गया। 7 अप्रैल को एकदम से मरीज दोगुने हो गए। 1333 की जांच के बाद 87 मरीज मिले। 8 अप्रैल को यह संख्या कुछ कम होकर 61 हो गई। इस दिन 1413 की जांच की गई।
विज्ञापन
कोरोना का अचानक से प्रसार चिंताजनक है। विभाग पहले से सतर्क है। लोग ज्यादा सावधानी बरतें। सरकार ने पाबंदियां हटाई हैं, लेकिन लापरवाही बरतने को नहीं कहा है। लोग सावधान रहें, सुरक्षित रहें। जांच की रफ्तार बढ़ाएंगे, टीकाकरण भी तेज करेंगे।
-डॉ. विरेंद्र यादव, सिविल सर्जन