फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Corona breaks all records so far, 1084 infected in one day

कोरोना ने तोड़े अब तक के सारे रिकॉर्ड, एक दिन में 1084 संक्रमित

Sun, 11 Apr 2021 07:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 07:55 PM IST
विज्ञापन
Corona breaks all records so far, 1084 infected in one day
गुरुग्राम। कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद एक दिन में आने वाले नए मरीजों के मामले में रविवार को अब तक के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए। रविवार को जिले में कोरोना के 1084 नए मरीज आए। अब तक एक दिन में आने वाले नए मरीजों का रिकॉर्ड 864 का था और पिछले साल 8 नवंबर को एक दिन में इतने मरीज आए थे।
विज्ञापन

दिसंबर से जब कोरोना की स्थिति में सुधार हुआ तो संभावना जताई जा रही थी कि संक्रमण अब धीरे-धीरे खत्म की तरफ बढ़ेगा और ऐसा हुआ भी। फरवरी मध्य तक कोरोना का प्रभाव काफी कम हो गया था और एक दिन में आने वाले नए मरीजों की संख्या 50 से भी नीचे आ गई थी लेकिन इसी के साथ लापरवाही का भी दौर शुरू हुआ। नतीजा यह रहा कि मार्च की शुरुआत के साथ कोरोना फिर से बढ़ने लगा और अप्रैल की शुरुआत तक तो इसकी रफ्तार बेकाबू हो गई। इतनी बड़ी संख्या में एक दिन में मरीजों के आने के कारण रविवार को जिला प्रशासन ने भी देर शाम कोरोना बुलेटिन जारी किया।
विज्ञापन

अस्पतालों में भर्ती 384 मरीज
1084 नए मरीजों के आने के बाद जिले में अब सक्रिय मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 5549 हो गई है, जिसमें से 5165 संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं जबकि 384 का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। जिले में कोरोना मरीजों का कुल आंकड़ा बढ़कर 70141 पर पहुंच चुका है। इसमें से 64223 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 369 मरीजों की मौत हुई है। वहीं, अब जिले में उपचाराधीन 384 मरीजों में से 334 का जिला कोविड हेल्थ सेंटर में इलाज चल रहा है जबकि 40 मरीज कोविड अस्पताल व 10 कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिकॉर्ड 8364 की हुई जांच
रविवार को जिले में कोरोना के नए मरीजों का रिकॉर्ड टूटा तो इस वर्ष के सर्वाधिक 8364 लोगों से कोविड जांच के लिए नमूने लिए गए। इसमें से 7060 की आरटी-पीसीआर व 1304 लोगों की रैपिड एंटीजन किट के जरिए जांच की जाएगी। इसी के साथ जिले में कोरोना जांच की संख्या अब बढ़कर 10 लाख 13617 तक पहुंच चुकी है, जिसमें से 70141 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
अप्रैल में इस तरह बढ़े मरीज :
1 अप्रैल - 381 (175 स्वस्थ)
2 अप्रैल - 398 (262 स्वस्थ)
3 अप्रैल - 606 (261 स्वस्थ)
4 अप्रैल - 555 (210 स्वस्थ)
5 अप्रैल - 581 (384 स्वस्थ)
6 अप्रैल - 604 (160 स्वस्थ)
7 अप्रैल - 611 (318 स्वस्थ)
8 अप्रैल - 741 (191स्वस्थ)
9 अप्रैल - 703 (567 स्वस्थ)
10 अप्रैल - 864 (441 स्वस्थ)
11 अप्रैल - 1084 (548 स्वस्थ)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed