फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Corona : 394 new infected

कोरोना : 394 नए संक्रमित मरीज मिले, 328 स्वस्थ

Thu, 17 Sep 2020 11:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Corona : 394 new infected
कोरोना : 394 नए संक्रमित मरीज मिले, 328 स्वस्थ
विज्ञापन

जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 16724 हुई
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले में कोरोना संक्रमण गति से बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को भी जिले में 394 नए संक्रमित मरीज मिले। इसी के साथ गुरुग्राम में कुल संक्रमितों की संख्या 16724 हो गई है। बृहस्पतिवार को 328 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। हालांकि, राहत की बात यह है कि बृहस्पतिवार को जिले में एक भी मरीज की मौत नहीं हुई। मृतकों की संख्या 153 पर सीमित रही।

कुल मृतकों में से 108 पहले से ही हार्ट, लीवर समेत अन्य बीमारियों से पीड़ित थे। इसी के साथ अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2720 हो गई है, जिसमें से 2466 मरीज होम आइसोलेट हैं। अब तक कोरोना की चपेट में आए 16724 लोगों में से 13851 कोरोना को मात देकर स्वस्थ भी हो चुके हैं। नए मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण मरीजों के स्वस्थ होने का अनुपात फिर से नीचे आना शुरू हो गया है। अब 83 फीसदी मरीज ही स्वस्थ हैं, जबकि तीन सप्ताह पहले यह आंकड़ा 92 फीसदी से भी ज्यादा था। बृहस्पतिवार को जिले में 3317 लोगों की कोविड-19 की जांच की गई, जिसमें से 2048 लोगों की शासकीय लैब में रैपिड एंटीजन व आरटीपी-सीआर किट के जरिये जांच की गई। वहीं, 1269 लोगों की निजी अस्पतालों व लैब में जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed