{"_id":"5f6b8ccb8ebc3eb2337f90a8","slug":"corona-286-new-patients-2-dead-gurgaon-news-noi538167070","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : 286 नए मरीज मिले, 159 स्वस्थ, 2 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : 286 नए मरीज मिले, 159 स्वस्थ, 2 की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। जिले में रोज मिलने वाले कोरोना के नए संक्रमित मरीजों की संख्या में पिछले दो दिन से कमी आती दिख रही है। बुधवार को 286 नए मरीज मिले, जबकि 2 मरीजों की मौत हुई। 159 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। इसी के साथ कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18800 हो गई है, जिसमें से 15744 स्वस्थ हो चुके हैं।
सितंबर की शुरुआत में प्रतिदिन 200 से ज्यादा मरीज मिल रहे थे, दूसरे सप्ताह से रोज मिलने वाले मरीजों की संख्या 300 से ज्यादा हो गई लेकिन बुधवार को नए मरीजों की संख्या 300 से कम रही। अब जिले में 2889 मरीज उपचाराधीन हैं, जिसमें से 2629 संक्रमित होम आइसोलेट हैं। राहत की बात यह भी है कि अस्पतालों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या सक्रिय मरीजों के मुकाबले काफी कम है। अस्पतालों में अभी सिर्फ 260 मरीज उपचाराधीन हैं। बुधवार को 2 मरीजों की मौत के बाद अब कोरोना से दम तोड़ने वालों की संख्या 167 हो गई है। इसमें से 119 पहले से किसी न किसी बीमारी से पीड़ित थे।
बुधवार को जिले में 3149 लोगों की कोविड-19 जांच की गई। इसमें से 2217 लोगों की आरटी-पीसीआर व 932 लोगों की जांच रैपिड एंटीजन किट के जरिये की गई। अब तक जिले में 237422 लोगों की कोविड जांच की जा चुकी है, जिसमें से 215473 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 18800 संक्रमित पाए गए हैं।