फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Corona : 116 new patients found, one dead

कोरोना के 116 नए संक्रमित मरीज मिले, एक की मौत

Wed, 01 Jul 2020 07:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
Corona : 116 new patients found, one dead
Corona : 116 new patients found, one dead
गुरुग्राम। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने का अनुपात अब तेजी से बढ़ रहा है। अब तक जिले में 74 फीसदी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इसी क्रम में बुधवार को 117 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया, जबकि 116 नए संक्रमित मरीज मिले। एक मरीज की मौत हो गई। इसी के साथ अब जिले में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 5463 हो गई है। इसमें से 4078 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 1293 मरीज उपचाराधीन हैं। 868 मरीज होम आइसोलेट हैं, जिनमें कोरोना के हल्के लक्षण हैं।
विज्ञापन

वहीं, अस्पतालों में उपचाराधीन कुल मरीजों में से 53 जिला कोविड अस्पताल, 325 मरीज जिला कोविड हेल्थ सेंटर व 47 मरीज कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं। हालांकि, जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या में खासी बढ़ोतरी देखने को मिली है। सिर्फ जून में ही 88 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई, जबकि अब तक जिले में कोरोना से संक्रमित कुल 92 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

बुधवार को जिले में कोविड-19 की जांच के लिए 2030 लोगों ने नमूने दिए। इसमें से निजी लैब में जांच के लिए 662 नमूने भेजे गए, तो शासकीय लैब व रैपिड एंटीजन किट के जरिये 1368 नमूनों की जांच की गई। इसी के साथ अब जिले में कुल 34771 लोगों की कोविड-19 की जांच हो चुकी हैं, जिसमें से 5463 पॉजिटिव व 27278 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed