{"_id":"5f5f50098ebc3efbaa3b6b86","slug":"contractor-doesnot-gets-payment-of-his-work-gurgaon-news-noi536074587","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल पहले किया मरम्मत कार्य, पेमेंट अभी तक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल पहले किया मरम्मत कार्य, पेमेंट अभी तक नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। पानी की मुख्य लाइन की मरम्मत करने का कार्य पूरा होने के करीब एक साल बाद भी ठेकेदार को पेमेंट नहीं करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के एक अधिकारी पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल को शिकायत दी है।
ठेकेदार विक्रम सिंह ने बताया कि उन्होंने पानी की मुख्य लाइन के रखरखाव और मरम्मत का ठेका जीएमडीए से लिया था। निर्धारित कार्य को समय पर पूरा करते हुए फील्ड तकनीशियन, कार्यकारी अभियंता समेत अन्य अधिकारियों से इसकी जांच भी कराई। 12 और 14 जून 2019 को उन्होंने अपने कार्य के करीब 40 लाख रुपये के छह बिल जीएमडीए कार्यालय में भुगतान के लिए लगाए थे। आरोप है कि रखरखाव एवं मरम्मत अधिकारी बिल का भुगतान नहीं होने दे रहे हैं। उनसे बार-बार फोटो मांगी जा रह है जबकि वह फोटो पहले ही विभाग के पोर्टल पर अपलोड कर चुके हैं।
वहीं, जीएमडीए के सीईओ वीएस कुंडू का कहना है कि ठेकेदार के कार्य में जरूरी कोई कमी रही होगी इसलिए पेमेंट रोकी गई है। शिकायत उनके कार्यालय तक नहीं पहुंची है। शिकायत आते ही उसकी जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।